
जावरा (अभय सुराणा) । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर प्रति वर्ष के अनुसार अन्नकूट महोत्सव की महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगो ने अन्नकूट महोत्सव में प्रसादी का धर्मलाभ लिया। मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के पूर्व जगतसेठ का अद्भुत आकर्षक श्रृंगार किया गया। एवं श्री साँवलिया सेठ को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। साथ ही सायं साँवलिया सेठ की अद्भुत आतिशबाजी के बीच चमत्कारी महाआरती सम्पन्न की गई। जिसमे मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी, रामबिहारीलाल शर्मा, रामचंद्र पाटीदार, कैलाशसिंह परिहार, नंदलाल जाजू, राधेश्याम परमार, राकेश त्रिवेदी, दीपक मेहता, चंद्रशेखर जोशी, कृष्णकांत केथुनिया, अर्पित जोशी, विकास शर्मा, तरुण तोमर, अनूप शर्मा, मोनिका जोशी, सुमन मेहता, ज्योति जोशी, रश्मि व्यास, शकुंतला बैरागी आदि मौजूद रहें। पुजारी प. श्यामसुंदर शर्मा ने महाआरती सम्पन्न कराई। श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया कि यह अन्नकूट महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता हैं। जिसमे हजारों श्रद्धालुजन प्रसादी का लाभ लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन मंदिर सचिव रामचंद्र पाटीदार ने किया, साथ ही मंदिर समिति के समस्त सदस्यों एवं साँवरे कुटुंब परिवार ने अन्नकूट महोत्सव में पाधरे समस्त महानुभावों के प्रति आभार प्रकट किया।