गायत्री नगर में पाठशाला के बालक बालिकाओं ने किया सामूहिक अभिषेक व पूजा

जयपुर 23 नवंबर । श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर, महारानी फार्म, दुर्गापुरा, जयपुर में अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर 22 नवंबर रविवार को 8 वर्ष से ऊपर के बालक बालिकाओं ने प्रथम बार सामूहिक अभिषेक व पूजा विधानाचार्य पंडित अजीत शास्त्री गायत्री नगर के निर्देशन में बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न की।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि इस अवसर पर लगभग 30 से अधिक पाठशाला के बालक बालिकाओं ने सामूहिक अभिषेक, शांति धारा के तत्पश्चात सामूहिक पूजा विपुल छाबड़ा एवं गौरव शाह के विशेष सहयोग द्वारा की गई। मंदिर जी में प्रतिदिन महापर्व में नंदीश्वर द्वीप की आराधना श्रावक साहब का द्वारा की जा रही है।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने कहा कि गायत्री नगर मंदिर में पाठशाला के बालक बालिकाओं द्वारा महापर्वों में सामुहिक अभिषेक,पूजा करने का यह प्रथम अवसर है, उन्होंने कहा कि समाज में जो बालक 8 वर्ष पूर्ण कर लेता है उसे मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है, उन्होने इस अवसर पर घोषणा की की बालक बालिकाओं के सामूहिक अभिषेक में पूजा का आयोजन प्रतिमाह रखा जाएगा, सभी से अपील की की अपने-अपने बालक बालिकाओं को उपरोक्त कार्यक्रम में अवश्य निर्धारित तिथि पर भेजें।
इस अवसर पर कैलाश मधु छावड़ा परिवार ने सभी बालक बालिकाओं को अल्पाहार कराया औवैय्या वृति महिला समूह ने सभीै बालक बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषिक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री राजेश वोहरा, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छावड़ा, बसंत वकालीवाल, संतोष गंगवाल, राकेश पटौदी, पदम झांझरी, कैलाश छाबड़ा, अशोक विधान सभा वाले आदि सहित सैंकडों महिला पुरूष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *