
रतलाम । ग्राम कनेरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झलकारी बाई की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति(जयस),आदिवासी छात्र संगठन, महाराणा पूजा भील जनकल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम, मध्य प्रदेश अजाक्स संगठन एवं समस्त सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झलकारी बाई की जयंती हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम वीरांगना झलकारी बाई के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना की गई।
आदिवासी समाज की वीरांगना झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर सन 1830 में एक छोटा सा गरीब कोल परिवार में और 4 अप्रैल 1857 अंग्रेजो से युद्ध में लड़ते-लड़ते शहीद हो गई। झलकारी बाई जीवन,जीवन पथ, पदचिन्हों,गौरव गाथा, बुंदेलखंड के लोकगीतों एवं लोक गाथाओं में आज भी झलक देखने को मिलती है। एक साहसी, बलिदान ,वीरता की प्रतिमूर्ति के बारे में राष्ट्र कवि मैथिली चरण गुप्त ने बड़ी खुसूरती के साथ अपनी कविता रचना की पत्तियों में झलक दिखाई पड़ती है। जैसे _जाकर रण में ललकारी थी, वह तो झांसी की झलकारी थी। गौरव से लड़ना सीख गई, है इतिहास में झलक रही, वह भारत ही की नारी थी। बचपन मे एक बार जंगल में लकड़िया लेने झलकारी बाई गई। तभी जंगल में एक खुकार बाघ सेआमने सामने मूतभेड़ हुई । तब अपनी कुल्हाड़ी से बाघ को मार डाला। ऐसी महान विभूति वीरांगना झलकारी को कोटि कोटि नमन करते हुए हम याद करते हैं।
इस अवसर पर कैलाश सिंगाड़ ,सौरभ सिंह डोडिया, विकास डामर, प्रदीप डामर ,पप्पू डामर, रंजीत डामर, राहुल भूरिया, विजय डामर ,विकास डामर, पन्नालाल डामर ,अनिल सिंह, अमित गरवाल ,सुमित भूरिया, पप्पू डामर, सुनील मुनिया, जितेंद्रभाभर, हीरालाल गामड़, भोला भाभर, रानी भाभर, रंजीता निनामा समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।