मौजी बंधन में देशभर से आए हजारों भक्तों के सिर पर हुआ संस्कारों का बीजारोपण, राष्ट्र संत श्री सुधासागर जी महाराज ने दिया गंधोदक

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 54वें आचार्य पदारोहण दिवस पर शहर के क्लर्क कॉलोनी स्थित अमृत सुधा सभागार में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य निर्यापक महाश्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में आज मौजी बंधन संस्कार समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि समारोह के प्रारंभ में बालिका मंडल द्वारा नृत्य के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद आचार्य श्री व राष्ट्र संत श्री सुधासागर जी महाराज के नवीन चित्रों का अनावरण अनिल समैया, नरेश जैन, सूरज, जैन , विजय धुर्रा, नवीन आनंद गोधा, हर्ष जैन, संयोजक अक्षय कासलीवाल, आकाश कोयला, सौरभ बड़जात्या, संजय सामरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि आज के दिन आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज को आचार्य पद दिया गया था। हम सब आज आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 54वां आचार्य पद दिवस समारोह परम पूज्य श्रमण शिरोमणि श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ अठारह पिच्छिकाओं के सान्निध्य में मौजी बंधन संस्कार समारोह के रूप में मना रहे हैं। इस दौरान भक्तों द्वारा आचार्य भगवंत की 54 दीपों से महा आरती की गई। इसके पहले आज प्रातःकाल की वेला में भगवान की महा पूजन की गई एवं जगत कल्याण की कामना के लिए महा शांतिधारा की गई, जिसका सौभाग्य संजय जैन चक्रवर्ती, नवीन आनंद गोधा, रमेश चंद्र निर्वाण, अक्षय कासलीवाल सहित अन्य प्रमुख जनों को मिला। इस दौरान अशोक डोसी हर्ष जैन, धर्मेन्द्र सिमकेम, संजय समारिया, राहुल स्पोर्ट्स सहित अन्य प्रमुख जन उपस्थित रहे। इसके बाद मौजी बंधन समारोह के प्रमुख पात्र प्रथम गोधा, नवीन आनंद गोधा, सुशील जैन मुरली मनोहर जैन, तनिष जैन परिवार इंदौर, सचिन जैन आगरा, आनंद जैन खाडू कॉलोनी वासबाडा को विधि नायक के रूप में संस्कार कराने का मौका मिला। इसके बाद देशभर से पहुंचे बालकों-युवाओं पर सोलह विभिन्न मंत्रों द्वारा मंत्रन्यास किया गया। राष्ट्र संत श्री सुधासागर जी महाराज ने सभी के सिर पर गंधोदक लगाकर संस्कारों का बीजारोपण किया। सभी को कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह का संचालन अनुराग जैन द्वारा किया गया। मौजी बंधन समारोह में देशभर से भक्तों का अभिनंदन कर हर्षित हो रही है, । इस दौरान श्रमण शिरोमणि श्री सुधासागर जी महाराज ने अपनी मंगल देशना में कहा कि अंधकार में रास्ता दिखाकर श्रमण संस्कृति को आचार्य श्री ने पल्लवित किया है। संसार में कभी कोई व्यक्ति पूर्णता को धारण कर ही नहीं सकता, इसलिए तुम अपने उपादान को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रखो। सारी दुनिया प्रभु के पास आती है संकट दूर करने के लिए। संकट मोचन तुम्हारे लिए थोड़ी राहत दे देंगे, वह भक्ति है, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन इससे स्थाई समाधान नहीं निकला। मैं तो हमेशा पढ़ता रहता हूं, बल्कि पढ़ता कम हूं, खोजता रहता हूं। स्थाई समाधान का कोई मंत्र नहीं मिला। हम स्वस्थ होते हैं, फिर कभी बीमार पड़ जाते हैं। सुबह भोजन किया, छह घंटे बाद फिर भूख लग आई। ये तात्कालिक ट्रीटमेंट है। आप घर से अस्पताल आराम से पहुंच जाएं और आपको वहां इलाज मिल जाए। संकट आ जाए तो दूर करने का भाव मत करना, संकट आ जाए तो उनको सहन करता रहूं। प्रवचन करने बैठे हो तो वह भी कहो जो तुम प्राप्त नहीं कर पाए। संकट को हमेशा के लिए खत्म करने का उपाय आज तक मैं भी नहीं ढूंढ पाया। यदि तुम्हारे लिए उसी से उपदेश सुनूंगा जो उसके पास है। केवल ज्ञान पाने का रास्ता केवली से जानें। मुनि बनकर मुनि बनने का रास्ता जानूं, ये नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देने की बात आए तो सबसे पहले सुपात्र को ही दान देना। देने की बात आई तो कहा गया है कि कुपात्र को मत देना। लेने की बात आए तब कहा गया, जो जिससे भी मिले, ले लेना। गाय अपने घास से मतलब रखती है, घास किसने डाला है, उससे उसे कोई मतलब नहीं है। जैसे कीचड़ में सोना पड़ा है, तुम अच्छी तरह नहा-धोकर आए हो, फिर भी मन उसी सोने पर जाएगा। मैं अपनी सुना देता हूं, मैं गिरनार की यात्रा पर जा रहा था, एक घोंघा बीच में पड़ता है, समुद्र में दो किलोमीटर तक आता है और फिर वापस चला जाता है, दो किलोमीटर पानी वापस चला जाता है। उस समुद्र की शिला पर बैठ गया, समुद्र की लहर में एक मूंगा रत्न आ गया। मन में आया कि भक्त से कह दें, लेकिन मन हार गया, मैं जीत गया। जब महाराज का मन डोल सकता है तो आप हाथ भले हिलाते रहो, सोने को देखकर ललचा जाओगे। ज्ञान सोना है, सोना। इसलिए श्री राम ने लक्ष्मण को रावण के पास ज्ञान लेने भेज दिया। श्री राम जानते थे, रावण दुराचारी है, अत्याचारी था, फिर भी अपने छोटे भाई को विनय करते हुए ज्ञान लेने को भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *