टीएल प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें : प्रभारी कलेक्टर सुश्री जैन

रतलाम 23 नवंबर । साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही सभी विभागों में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए उनके निराकरण की प्रगति जानी।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित टीएल प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा प्रत्येक प्रकरण में समय-सीमा का पालन किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, डीएफओ श्रीमती अनुभा सिंह, जिलाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *