

रतलाम 23 नवंबर । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रतलाम में मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय रतलाम के दंत शल्य चिकित्सक एवं नोडल अधिकारी, एन टी सी पी डॉ. केशव प्रसाद, दंत शल्य चिकित्सक डॉ. हर्षा चौहान एवं नोडल अधिकारी, एन ओ सी पी डॉ. पारिधि शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को मौखिक स्वच्छता के महत्व, मुख रोगों की रोकथाम, दाँत साफ करने की सही विधि तथा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाली लत के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों का दंत परीक्षण भी किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन न करने एवं तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही विद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया।