टेªड लायसेंस बनवाने हेतु दुकानदारों को दी समझाईश

  • 24 नवम्बर अवकाश दिवस पर भी बनाये जायेंगे टेªड लायसेंस
  • बिना सूचना के अनुपस्थित 60 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

रतलाम 23 नवम्बर । रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार प्रतिदिन किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित 60 कर्मचारियों का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता का कार्य करवाया गया तथा 50 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की गई। राजस्व अमले द्वारा दुकानों व गुमटियों की बकाया राशि जमा कराये जाने हेतु दुकानदारों व गुमटीधारियों से संपर्क किया गया साथ ही स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा माणक चौक, भुट्टा बाजार, घांस बाजार आदि क्षेत्रों के दुकानदारों से संपर्क कर निगम का ट्रेड लायसेंस बनावाने की समझाईश दी गई दुकानदारों द्वारा नगर निगम आकर तत्काल ट्रेड लायसेंस हेतु आवेदन प्रस्तुत कर लायसेंस बनवाया। 24 नवम्बर को अवकाश दिवस में भी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक टेªड लायसेंस बनाये जायेंगे। इस अवसर पर स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, झोन प्रभारी किरण चौहान, विनय चौहान, तरूण राठौड़ के अलावा दिपेश भारती, पवन सोलंकी, इलियास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *