महापौर प्रहलाद पटेल ने ली एल्डरमेनों की बैठक

नगर निगम के महत्वपूर्ण कार्यो व शहर विकास पर की चर्चा

रतलाम 23 नवम्बर । महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम के एल्डरमेनों की बैठक मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी के साथ लेकर पेयजल के अपव्यय को रोकने, सीवरेज, विकास कार्य आदि पर चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में चर्चा की गई की प्रदेश कई शहरों सहित रतलाम शहर में भी अल्प वर्षा के कारण पेयजल की कमी है इस हेतु पेयजल के अपव्यय-दुरूपयोग को रोके जाने की कार्यवाही की जाये। इसके अलावा शहर को ओर अधिक स्वच्छ बनाये जाने हेतु स्वच्छता मिशन को गति दिये जाने पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित मांस-मटन-चिकन आदि की दुकानों को एक ही स्थान पर संचालित किये जाने, सीवर लाईन के व्यवस्थित संचालन व शहर विकास कार्यो में एल्डरमेनों भूमिका सुनिश्चित किये जाने पर चर्चा किये जाने पर महापौर प्रहलाद पटेल ने आश्वस्त किया।
बैठक में एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, राकेश परमार, राकेश (दिनेश) मिश्रा, हेमन्त राहौरी, प्रभु नेका, गोपाल शर्मा, नारायण सांकला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *