कलेक्टर श्री कटेसरिया के निर्देश पर 25 एएनएम सहित सीएचओ, एलएचवी एवं अन्य कर्मचारियों का वेतन काटा गया
रतलाम 23 नवंबर । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित कार्य नहीं करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर द्वारा कार्यों की समीक्षा के दौरान न्यूनतम प्रगति वाले अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा द्वारा संबंधित कर्मचारियों के वेतन कटौती के आदेश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले की 25 एएनएम का सात-सात दिवस का वेतन काटा गया है। इनमें सरिता दास पटेल, हिना शर्मा, ममिता खराड़ी, पार्वती चारेल, प्रभावती भंवर, सुशीला उमावा, मंजू जाजोरिया, मीना राजावत, पिंकी धाकड़, मोहम्मदी सैयद, चंद्रभागा झरबड़े, निर्मला सोलंकी, पवित्रा निनामा, शकीला खान, सुशीला परमार, संगीता गामड़, संगीता वसुनिया, लैला अंजुम, मुस्कान मंसूरी, ज्योति सोलंकी, संगीता शर्मा, शोभा शर्मा, अनिता खरत, गीता मकवाना, सुनीता शक्तावत एवं भगवती पडियार शामिल हैं।
इसी प्रकार जिले के सात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) आरती परमार, विनीता भाबर, गुंजन सैनी, कृष्णा शर्मा, अक्षय चौधरी, अनीता प्रजापत एवं जितेंद्र सिंह का भी सात-सात दिवस का वेतन काटा गया है।
एलएचवी अनीता धौलपुरिया एवं शांता परमार का सात-सात दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर सुमन घावरी, चंद्रेश गुप्ता एवं रेखा गणावा का दो-दो दिवस का वेतन काटा गया है।
इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मोइनुद्दीन अंसारी, राजेश राव एवं धन सिंह रावत का दो-दो दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर श्री कटेसरिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने तथा मैदानी स्तर पर कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।