​वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के दो छात्रों का चयन

रतलाम ।​ डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के दो होनहार खिलाड़ियों *धैर्य मकवाना ( बी.ए.एल एल.बी तृतीय सेमेस्टर)एवं रितिक पोरवाल(एल एल.बी पंचम सेमेस्टर) का चयन वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी 25 से 28 नवंबर 2026 तक श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, गोधरा (गुजरात) में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
​महाविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था। उनके इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
​खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुराधा तिवारी सहित सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. सोना नागर, विजय मुवेल, व्याख्याता मीनाक्षी कुमार, श्रीमती रंजू शर्मा, श्रीमती अर्चना धाकड़, श्रीमती वंदिता प्रजापति तथा समस्त महाविद्यालय परिवार, अधिकारी-कर्मचारीगण व विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *