नवनियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह देवड़ा का सम्मान, किसानों के आराध्य भगवान बलराम की तस्वीर भेंट की

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह देवड़ा (वागेड़ी) का राकेश पांचाल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा, के नेतृत्व में सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री देवड़ा को साफा बांधकर सम्मानित किया गया तथा किसानों के आराध्य देव भगवान बलराम की तस्वीर भेंट कर नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित साथियों ने देवड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों के हित, सम्मान एवं कल्याण के लिए सक्रियता से कार्य करेगा।
इस अवसर पर विजय सिंह पवार, पार्षद पप्पू पुरोहित, किसान मोर्चा के तेजसिंह पवार, विजय पाटीदार, पुष्कर द्विवेदी, अंकित पाँचाल, गोकुल सिंह पवार, हेमंत तायडे, अर्पित उपाध्याय, सतीश पाँचाल, राजेंद्र पाँचाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता एवं किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता का भाव देखने को मिला। राकेश पांचाल ने कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वागत समारोह को गरिमामय बनाने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *