उत्सव के तहत होंगे विभिन्न आयोजन, निकलेगा भव्य चल समारोह

रतलाम 23 नवंबर । गुरुनानक जयंती 24 नवम्बर गुरु नानक देव जी की 557 वीं जयंती प्रकाश पर्व पर श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर (सिंधी गुरुद्वारा) पर हर्षोल्लास एवं धार्मिक आयोजन के साथ मनाया जाएगा। उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।
गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष भजनलाल परमानी ने बताया कि संगीतमय सुखमनी पाठ प्रात: 7.30 बजे 9.30 बजे तक, भोग साहेब 10 बजे सत्संग, आरती, अरदास तथा गुरू का लंगर दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। वहीं मंगलवार को सायं 5 बजे न्यू रोड़ स्थित गुरूद्वारे से विशाल चल समारोह आयोजित होगा जो कि न्यू रोड़ से प्रारम्भ होकर दो बत्ती, काला घोड़ा, छत्रीपुल, मेहंदीकुई बालाजी, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, रानी जी का मंदिर, धानमंडी, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकिज से होते हुए न्यू रोड गुरुद्वारा पर समापन होगा। साथ ही प्रकाश उत्सव सत्संग रात 11 बजे से होगा।
आपने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर से धार्मिक आयोजन गुरु ग्रन्थ साहिब का सहज पाठ, प्रभात फेरी, गुरु ग्रंथ साहिब क अखंड पाठ एव सत्संग कीर्तन आदि किए जा रहे है।
गुरूद्वारा समिति अध्यक्ष भजनलाल परमानी, उपाध्यक्ष मन्नू शिवानी, कोषाध्यक्ष लालचंद भबानी, सचिव किशन त्रिलोक चंदानी, सेवादार हरिश मुलचंदानी, सुखराम नोतानी, रमेश हेमनानी, सुंदर केवल श्री रामधुनी बहिराणा मंडली के हरिश जेठवानी, कालू भागवानी, नरेन्द्र मेधानी, हरिश पंजवानी तथा राना मंडली, महिला समिति पुष्पा दादी, पूनम मोदी, मीना केवलरमानी, कुमकुम मोतियानी, मंजु परमानी, वर्षा बुधवी, सोनी कुकरेजा, अर्चना नया पंजवानी आदि ने समाजजनों से प्रकाश पर्व उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।