आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज के जयकारों के साथ गायत्री नगर में जीव कल्याण योजना का हुआ शुभारंभ

जयपुर 24 नवंबर। परम पूज्य आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज ने भारत देश में जीव कल्याण के संबंध में किए गए कार्य व उपकारों को मद्दे नजर रखते हुए उनकी प्रेरणा से श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर, महारानी फार्म, दुर्गापुरा, जयपुर के अंतर्गत गायत्री नगर में “जीव कल्याण योजना” का 23 नवंबर को मंदिर जी में अभिषेक व शांति धारा करने के पश्चात जैन समाज के उपस्थित श्रावक व श्राविकाओं के समक्ष मंदिर प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों द्वारा पोस्टर का विमोचन कर मूलनायक भगवान आदिनाथ जी व आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जय कारों के साथ शुभारंभ किया ।
जैन समाज के प्रचार संयोजक उदयभान जैन बडजात्या ने अवगत कराया की उक्त योजना मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के कुशल नेतृत्व में शुभारंभ हुई। अरुण शाह द्वारा कुशल संचालन करते हुए कहा कि परम पूज्य आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज के जीव कल्याण के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके अनेक संस्करण सुनाते हुए इस योजना का शुभारंभ कराया।
उन्होंने बताया कि कि उक्त योजना में 108 सदस्यों की सहमति प्राप्त हो चुकी है।
जीव कल्याण कार्य को गतिप्रदान करते हुए 24 नवंबर को प्रातः 8:30 बजे दुर्गापुरा स्थित गौशाला में पशु पक्षियों को चारा, दाना, पानी आदि सामग्री खिलाकर सेवाएं प्रदान कीं,और घोषणा की गयी कि प्रति दिन मूक पशु -पक्षियों का संरक्षण जयपुर महानगर के विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा।
इस अवसर पर राजेश चैताली बोहरा, अशोक जैन विधानसभा वाले,उदयभान जैन बडजात्या, धूप चन्द शाह, अशोक – शशि जैन मालपुरा वाले,अशोक जैन निवाई वाले, संतोष गंगवाल, सुरेश रघु विहार आदि महानुभाव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *