

रतलाम 24 नवंबर । टीआईटी रोड़ स्थित दादी कुंदी दरबार में आज मंगलवार को श्री गुरुनानक देवजी का का 557 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया। जिसके तहत आज प्रात: 6 बजे दादी कुंदी दरबार से प्रभातफेरी निकाली गई जो कि विभिन्न मार्गो से होती हुई पुन: दादी कुंदी दरबार पहुंची । प्रभात फेरी का जगह जगह समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया एवं गुरु नानक देव जी की पुजन अर्चन की गई । साथ ही दादी कुंदीदरबार के सम्मुख एक भव्य तथा विशाल फुलोंकी रंगोली बनाई गई इस अवसर पर समाजजनों द्वारा आतिशबाजी कर एवं भजन किर्तन के साथ जन्मोत्सव को उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रभातफेर प्रभारी कमलेश गणेशवानी, राहुल जसूजा, राम लालचंदानी, महेश गणवानी, रतन हंसराजानी, महेश धनवानी, गोवर्धन जसूजा, प्रसन्न हेमनानी, उत्तम छाबड़ा, रमेश चोयथानी आदि समाजजनों ने सेवा कार्य किया । भव्य रंगोली राधिका जी के निर्देशन में प्रियांशी मेहता, मीना मेहता, नीलनी गुरनानी, निखि गुरनानी, अनुष्का फुलवानी एवं नेहा गुरनानी द्वारा बनाई गई ।
रामलाल चंदानी एवं रमेश चोयथानी ने बताया कि श्री गुरूनानक देव जन्मोत्सव के अन्तर्गत तीन दिवसीय छटी महोत्सव दिनांक 27 नवम्बर से 29 नवम्बर 2026 तक मनाया जाएगा । जिसके अन्तर्गत धार्मिक आयोजनों के साथ ही 29 नवम्बर 2026 रविवार को अखंड पाठ साहेब का भोग लगाया जावेगा एवं आरती अरदास के पश्चात लंगर प्रसादी का आयोजन रहेगा। अखंड पाठ साहेब की सेवा स्व. श्री नानकराम चोयथानी की स्मृति में रमेश चोयथानी परिवार द्वारा रखा गया है । आपने सभी समाजजनों से अधिक से संख्या में आकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।