विश्व शांति हेतु सिद्ध चक्र महामंडल विधान के आज अंतिम दिन परम पूज्य मुनि 108 सुयश सागर जी का मंगल आशीर्वाद मिला

झुमरीतिलैया । जिसके दर्शन से जीवन सफल हो जाता है ऐसी परमपूज्य जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज जी,मुनि आदि सागर जी मुनीराज,मुनि श्री कौशल्य सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान ओर विश्व शान्ति महायज्ञ का आज अंतिम दिन 1008 आदिनाथ भगवान का सभी इन्द्र गण के साथ सेकड़ो लोगो ने अभिषेक किया ओर शांतिधारा जय कुमार-त्रिशला जैन गंगवाल,प्रदीप-मीरा जैन छाबड़ा,राहुल-आर्ची जैन छाबड़ा,ललित जैन अजमेरा (हज़ारीबाग)सुशील-ममता जैन काला, नीलू-अक्षय सोना जैन गंगवाल के द्वारा किया गया इसके पश्चात पंडित अभिषेक शास्त्री द्वारा सभी आरंभिक किर्यायों के साथ विधान प्रारंभ हुआ जिसमें आज 1024 अर्ध ओर श्री फल प्रभु के चरणों मे सोधर्म इन्द्र के साथ सभी इन्द्रो के द्वारा मंडप पे चढ़ाया गया ।
इस विशेष अवसर पर पूज्य मुनि श्री ने अपने मंगल उद्बोधन करते हुये कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान अरबपति खरबपति नहीं या पैसे वाले नही कर पाते है ,जो मन के धनी होते हैं जो किस्मत के धनी होते हैं और जिनका पुण्य जोर मारता है वो ही साक्षात भगवान के दरबार मे विधान करा पाते है ओर ये कोडरमा समाज का पुण्य का उदय है कि धर्म नगरी में अनंतानंत सिद्ध परमेष्टि की आराधना की गई ।
आगे महाराज श्री ने कहा कि जो पाप कर्म तप और त्याग से नही कट सकते हैं वो पाप कर्म सिद्धचक्र विधान विधान करने से कटते है ।अठाई में आठ दिनों तक उपवास करने वाले संघस्थ मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी मुनीराज ,समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,किरण जैन ठोल्या,अंकित जैन ठोल्या ,को समाज की ओर से अनुमोदना किया गया और मुनि श्री का मंगल आशीर्वाद मिला।इसके बाद हवन किर्या के साथ विधान समापन हुवा।
समाज और विरागोदय वर्षायोग समिति के द्वारा अस्थानिका महापर्व पर आठ दिनों तक निर्जल उपवास करने वाले जैन संत मुनि श्री108 कौशल्य सागर जी मुनीराज की मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मे मंगल अनुमोदना की ओर साथ ही उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, किरण जैन ठोल्या पुत्र अंकित जैन ठोल्या को बहुत बहुत मंगल आशीर्वाद दिया और कहा कि आठ दिनों तक निर्जल उपवास अस्ठानिका पर्व पर करने से अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके पश्चात नया जैन मंदिर से गाजे बाजे के साथ श्री जी की शोभा यात्रा करते हुवे बड़ा जैन मंदिर में समापन किया गया।रात्रि में गुरु मुख से णमोकार चालीसा का पाठ हुवा ।इस विधान में विशेष रूप अनेक श्रद्धालु भक्त के साथ विरागोदय वर्षायोग समिति के सदस्य विशेष रूप से शामिल हुवे। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन ने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *