​ग्राम रोजाना के 110 वर्ष प्राचीन जिनालय में सकल जैन समाज की भव्य नवकारसी आयोजित

​जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार का लगातार 14 वां आयोजन, 2500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने लिया धर्मलाभ

​​जावरा (अभय सुराणा)। जन्म से प्राप्त सुसंस्कार व्यक्ति को कर्तव्य पथ पर अग्रसर रखते हुए निरंतर जिनशासन की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इसी भावना के साथ जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा लगातार 14 वें वर्ष ग्राम रोजाना स्थित 110 वर्ष से अधिक प्राचीन श्री आदिनाथ जैन मंदिर (जिनालय) पर सकल जैन समाज जावरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भव्य नवकारसी का आयोजन किया गया।
​आयोजन की जानकारी देते हुए जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन (JSGIF) की नेचुरल अवेयरनेस कमेटी के चेयरमैन संदीप रांका ने बताया कि आज से लगभग 45 वर्ष पूर्व ग्राम रोजाना स्थित इस जैन मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन होता था, जिसमें श्रद्धालु बैलगाड़ी और तांगों जैसे पारंपरिक साधनों से पहुंचते थे। कालांतर में यह मेला बंद हो गया था, किंतु समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार ने इस परंपरा को नवकारसी के माध्यम से पुनः जीवंत किया है। इस वर्ष आयोजन में 2500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने ग्राम रोजाना पहुंचकर जिनालय में दर्शन-पूजन एवं नवकारसी का लाभ लिया।
​
सकल जैन समाज के विभिन्न संघों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में जावरा नगर के सभी प्रमुख जैन संघों के श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को भव्यता प्रदान की।
इस सफल आयोजन में ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं JSGIF के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल, अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री व लायंस क्लब जावरा के सचिव संदीप रांका, साधुमार्गी श्री संघ अध्यक्ष पंकज कांठेड़, जेएसजी मैत्री ग्रुप अध्यक्ष संदीप श्रीमाल, पूर्व अध्यक्ष आशीष पोखरना, आलोक बरैया, राजेश पोखरना, राजीव लुक्कड़, सचिव संदीप जैन एवं कोषाध्यक्ष शरद डूंगरवाल का विशेष मार्गदर्शन रहा।
​श्री आदिनाथ जैन मन्दिर ट्रस्ट रोजाना के राजू धारीवाल, जितेंद्र धारीवाल, राकेश धारीवाल, अमरीश चोरड़िया, महावीर धारीवाल, निलेश चौरडिया का व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान रहा। आयोजन के अंत में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री अध्यक्ष संदीप श्रीमाल ने सभी सहयोगियों एवं समाजजनों के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *