श्री सती माता कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में अन्नकूट एवं 56 भोग महाआरती महोत्सव संपन्न

कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब, महाप्रसादी का हुआ वितरण

रतलाम। कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिविल हॉस्पिटल स्थित रोटरी डायलिसिस सेंटर के सामने श्री सती माता कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को भव्य अन्नकूट एवं 56 भोग महाआरती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
यह पावन आयोजन परम पूज्य गुरुदेव महंत मनोहरदास जी वैष्णव, घिनौदा वाले के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। दोपहर 12:30 बजे प्रभु की भव्य महाआरती की गई। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रहलाद पटेल, महापौर, विशेष अतिथि मनोहर पोरवाल अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण, गोविन्द काकानी उपाध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण, सुशील मूणत वाइस चेयरमैन, हेमंत मूणत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला रतलाम, चेतन व्यास अध्यक्ष सती माता मंदिर; ए.पी. सिंह,सिविल सर्जन रतलाम, धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद हेमन्त राहौरी, एल्डरमैन राखी व्यास, संचालक, रतलाम विकास प्राधिकरण; वर्षा कुरील प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रतलाम, मंजुला माहेश्वरी जिलाध्यक्ष नमो ग्रुप फाउंडेशन रतलाम एवं मधु बाहेती नगराध्यक्ष नमो ग्रुप फाउंडेशन रतलाम, नारायण सांखला एल्डरमैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अतिथि का स्वागत आशीष चौरसिया, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, लखनदास बैरागी, पिन्टूदास बैरागी, सुनील अरोरा, रोहित मीणा, रीना पारीख, वर्षा मीणा, हितेन्द्रसिंह राठौड़, केवलसिंह सिसोदिया, हिमांशु पटेल, धर्मेंद्र सिंह, कमल कुमार सोनवा, पदमा प्रेम उपाध्याय एवं नितिन ने किया। महाआरती के पश्चात रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना इस आयोजन की विशेष मानवीय पहल के अंतर्गत की।
धार्मिक आयोजन के साथ मानव सेवा और परोपकार की भावना को जोड़ते हुए यह संदेश दिया गया कि प्रभु की सच्ची आराधना के साथ पीड़ित एवं जरूरतमंद मानवता के कल्याण की कामना करना भी हमारी सामाजिक एवं आध्यात्मिक जिम्मेदारी है। समूचा आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक समरसता एवं सेवाभाव के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *