

रतलाम 25 नवबर। सामाजिक सरोकारों के तहत रूबी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनहित में सराहनीय पहल करते हुए शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, डी.ई.एफ. लाइन, रतलाम में पेयजल की समस्या का समाधान करवाया गया। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए पीने के पानी का कोई उचित स्रोत उपलब्ध नहीं था। इस समस्या को देखते हुए रूबी वेलफेयर सोसायटी ने समाजसेवी महापौर प्रहलाद पटेल के माध्यम से विद्यालय परिसर में बोरवेल खनन करवाकर पेयजल का स्रोत उपलब्ध कराया।
इस पहल से विद्यालय के बच्चों को अब पीने के पानी की सुविधा मिल सकेगी। विद्यालय प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए रूबी वेलफेयर सोसायटी एवं सहयोगकर्ता महापौर प्रहलाद पटेल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी रूबी वेलफेयर की संयोजिका रुबीना शाह ने दि।