संविधान सुरक्षित है, तो इसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

पार्टी कार्यालय मे संविधान दिवस मनाया

रतलाम 26 नवम्बर । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और सदैव संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। संविधान दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेंद्र डागा, उज्जैन प्रभारी बजरंग पुरोहित, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, आर.डी.ए.अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एवं जिला महामंत्री जयवंत कोठारी मंचासीन रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान यही सुरक्षित है तो उसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है। कांग्रेस ने संविधान लहराने के अलावा कोई कार्य नही किया। राजनीतिक स्वार्थो के लिए कांग्रेस ने 100 से अधिक बार संविधान का उल्लंघन किया और इसमें संशोधन कियें। भाजपा संविधान का वास्तविक सम्मान किया और लोकहित मे अति आवश्यक होने पर ही उसमें संशोधन किए। संविधान के सम्मान मे भाजपा द्वारा पूरे देष मे आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जैन प्रभारी बजरंग पुरोहित ने इससे पूर्व संविधान के निर्माण, उसकी आवश्यकता और लागू करने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मीसाबंदी श्री पुरोहित कांग्रेस शासन काल मे लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए संविधान के विपरीत निरूपित किया। आर.डी.ए.अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा कि भारत का संविधान भाजपा के शासन काल मे जीतना सुरक्षित है उतना कभी नही रहा।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार जिला कार्यालय मंत्री ने माना। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, अनिता कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, आर.डी.ए. उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बरमेचा, आई.टी.संयोजक नीलेश राव, सोशल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, सोना षर्मा, नंदकिशोर पंवार, पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, प्रकोश्ठ रजनीश गोयल, गोपाल राठी, मधु शिरोडकर, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया, विवेक शर्मा, निखिल बोरीवाल, संदीप मौर्य, एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, योगेश पापटवाल एवं गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *