- आपका अपना सफल, सार्थक, हाईटेक आयोजन
- 03 जनवरी 2027, रविवार को इन्दौर में होगा भव्य आयोजन


रतलाम । समाज के युवक-युवतियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विगत 24 वर्षों से सतत सफलता पूर्वक आयोजित हो रहे अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन का 25वां वर्ष – रजत जयंती वर्ष इस बार और भी भव्य, सफल, सार्थक एवं हाईटेक रूप में मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक आयोजन 03 जनवरी 2027, रविवार को शुभ कारज गार्डन, राजीव गांधी चौराहा, रिंग रोड, इन्दौर में आयोजित होगा।
इसी कड़ी में महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम में युवक-युवती प्रविष्टि फार्म का विमोचन किया गया। प्रविष्टि फार्म का विमोचन पं. संदीप व्यास, अध्यक्ष – महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम, डॉ. विवेक नागर, डॉ. श्वेता विंचुरकर, पं. संजय दवे, पं. सुनील दुबे,पं. राजेन्द्र कुमार जोशी,पं. सत्येन्द्र जोशी, पं. अजय कुमार जोशी, पं. संजीव शर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह सम्मेलन केवल परिचय का मंच नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। 25 वर्षों की इस सफल यात्रा ने हजारों परिवारों को सुखद रिश्तों से जोड़ा है। इस बार हाईटेक व्यवस्था के माध्यम से युवक-युवतियों का परिचय और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी होगा।
आयोजकों ने समाज के सभी परिवारों से अपील की है कि वे समय पर प्रविष्टि फार्म भरकर इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
प्रविष्टि फार्म हेतु सम्पर्क – पं. विजय हेमकांत शर्मा सम्पर्क नम्बर 7803807803 महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम,पं. चन्द्र प्रकाश व्यास 9827592101