
रतलाम । डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थी पार्थ चौधरी ( बी.ए.एल एल.बी सप्तम सेमेस्टर) का राज्य स्तरीय योग पुरुष प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उक्त प्रतियोगिता आगामी 1 से 2 दिसंबर 2026 को बुरहानपुर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महाविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों संभाग स्तरीय प्रतियोगिता उज्जैन में आयोजित की गई थी जिसमें छात्र ने उत्कृष्ट योग का प्रदर्शन किया था। उनके इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय योग पुरुष प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुराधा तिवारी सहित सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. सोना नागर, विजय मुवेल, व्याख्याता श्रीमती रंजू शर्मा, श्रीमती अर्चना धाकड़, श्रीमती वंदिता प्रजापति तथा समस्त महाविद्यालय परिवार, अधिकारी-कर्मचारीगण व विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।