पुलिस ने व्यापारियों के साथ किया जन संवाद

तलाम । 26 नवंबर गुरुवार को रात्रि 8:00 बजे एसपी महोदय द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत रानी जी का मंदिर धान मंडी चौराहे पर एसपी महोदय के व्यस्त होने के कारण नही आ पाए। एसपी श्री अमित कुमार जी की अनुपस्थिति में सीएसपी श्री सत्येंद्र सिंह घनघोरिया, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। संयुक्त व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी ने क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था, चोरी एवं उठाईगीरों की आदि समस्याओं पर विस्तार से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय पारख ने बताया कि वाहन पार्किंग क्षेत्र के अभाव में ग्राहकों की वाहनों की पार्किंग नहीं हो पाती है और आए दिन उनके चालान बनाए जा रहे हैं इस कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है ।

अन्य सुझाव भी रखें
महेश अग्रवाल, समीर तलेरा,प्रदीप कटारिया,राजू तिवारी आदि व्यापारियों ने भी क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। सीएसपी श्री घनघोरिया द्वारा उक्त समस्याओ को अतिशीघ्र हल करने का एवं सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। सीएसपी श्री घनघोरिया ने अपने उद्बोधन में नागरिकों से साइबर फ्रॉड से बचने तथा अपने आइडेंटी कार्ड से कोई फर्जी बैंक अकाउंट ना खुलवा ले इस संबंध में जानकारी दी गई।
नशा बहुत हो रहा है इस संबंध में भी आपने बहुत अच्छी जानकारी दी तथा बताया कि ड्रग्स लेने वालों के लिए मेडिकल कॉलेज में उनके इलाज के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार माणक चौक थाना प्रभारी द्वारा नागरिकों को बताया कि उनके ऊपर कोई दबाव या प्रभाव हो या अनुचित वसूली कर रहा हो, कोई गैर कानूनी कार्य हो रहा हो तो उनको जानकारी जरूर देंवे ।
जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोज झालानी, संजय पारख, महेश अग्रवाल, महेश शर्मा, जेठानंद प्रीतवाणी द्वारा अधिकारियों का पुष्पमालाओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस मौके पर मनोज झालानी, संजय पारख, जेठानंद प्रितवानी, जगदीश मंत्री,गोविंद अग्रवाल, महेश शर्मा, राजेश सियाल, अजय भंडारी, प्रवीण गुगलिया, बृजमोहन माहेश्वरी, विजय मालवी, मनीष उपाध्याय, आदिश भंडारी आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। अंत में प्रदीप कटारिया द्वारा पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समस्याओं को सुनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *