श्रुत संवर्धन व संरक्षण एवं पत्रकार महासंघ के संगठन विस्तार को लेकर राष्ट्रीय समीक्षा वेबीनार का आयोजन सम्पन्न

जैन पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में श्रुत संवर्धन व संरक्षण एवं पत्रकार महासंघ के संगठन विस्तार को लेकर राष्ट्रीय समीक्षा वेबीनार का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान रमेश चंद जी तिजारिया की अध्यक्षता में किया गया जिसका कुशल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री उदय भान जैन ने किया सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा किए तो वही युवा पत्रकारों ने प्रमुखता से कहा कि जैन समाज की शीर्षस्थ संस्थाओं एवं स्थानीय समितियों द्वारा जैन पत्रकारों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना चाहिए एवं पत्रकारों की भूमिका को स्वीकार करना चाहिए । इसी संदर्भ में एक विचार रखा गया कि सभी पत्रकारों के आई कार्ड बनाए जाएं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिले ,विशेष रूप से हमारे क्षेत्रों पर ठहरने व अन्य सुविधाओं का लाभ भी जैन पत्रकारों को मिलना चाहिए पत्रकार महासंघ की वेबीनार में इस बात को भी स्वीकार किया गया कि अपने नाम के साथ जैन शब्द का प्रयोग अवश्य करें ताकि हमारी सही संख्या तो सामने आ सके वही सरकार पर भी दबाव बनाया जा सके।
पत्रकारों कि राष्ट्रीय बेबीनार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, कर्नाटक झारखंड, तेलंगाना, गुजरात आदि प्रदेशो से अनेकों जैन पत्रकारों ने जुड़कर जैन पत्रकारों की भूमिका पर अपने विचार रखे तो वही सदस्य संख्या बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया गया मनीष जैन शाहगढ़ के संयोजकत्व में एक कुशल वेबीनार का आयोजन सफल हुआ। संजय जैन बड़जात्या ,राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री ,जैन पत्रकार महासंघ

Play sound