


सायला श्रीमद रजचंद्र आश्रम राजयोग । जम्मू में आतंकवादियों द्वारा एअरबस पर हमला ना होकर देश की 130 करोड़ जनता के ऊपर हमला माना जाएगा । उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने श्रीमद रजचंद्र आश्रम में संबोधित करते कहा कि विश्व का कोई भी धर्म निर्दोष के कत्ल की इजाजत नहीं देता है।
उन्होंने कहा कि यह हमारी एकता अखंडता और देश के अस्मिता के साथ कुठाराघात है अक्षम्य अपराध है । मुनि कमलेश ने कहा कि आतंकवादियों की कोई जाति और धर्म नहीं होता है वह तो मौत के सौदागर दरिंदे होते हैं। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद किसी जाति देश की समस्या ना हो कर पूरे विश्व की है सभी को संगठित होकर मोर्चा खोलना होगा।
जैन संत ने बताया कि हमारी अहिंसा को कमजोरी मानना इनकी अज्ञानता है हम किसी को छेड़ने नहीं और छेड़ने वाले को छोड़ते नहीं। राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच ने हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद समाप्त करने का संकल्प लिया । श्रीमद रजचंद्र आश्रम की ओर से राष्ट्रसंत को साहित्य भेंट करके सम्मानित किया गया । वहां पर गौशाला देखकर मुनि कमलेश अभिभूत हुए।