डॉक्टर्स डे पर विशेष – तीन बार कोविड-19 संकमित होने के बावजूद डॉ आनंद चंदेलकर ने समर्पण भाव से चिकित्सा सेवाएं प्रदान की

रतलाम जिले में जिला चिकित्सालय विगत कई वर्षों से डॉक्टर आनंद चंदेल कर फिजीशियन के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं । पिछले वर्षों कायाकल्प का अवार्ड रतलाम जिले को मिलना उनकी कार्यकुशलता का स्वतः प्रमाण है । कोविड-19 के दौरान रतलाम जिले में कोविड से लड़ने का मोर्चा सबसे पहले जिला चिकित्सालय और यहां पदस्थ चिकित्सकों ने संभाला था बाद में मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मरीजों का उपचार किया गया । डॉ आनंद चंदेलकर स्वयं कार्डियक डायबिटीज सहित अनेक कोमोरबिडिटी से पीड़ित है, इसके बावजूद वे अपने कर्तव्य पथ अडिग रहे, कोविड काल में अनेक मरीजों की सेवा करते स्वयं कई बार कोविड-19 संक्रमित हुए और एक बार आई सी यू में भी भर्ती रहे । उपचार करा कर स्वस्थ होते ही पुनः अपने कर्तव्य पर सजग रहे । सिविल सर्जन डॉ आनंद चंदेलकर जिला चिकित्सालय रतलाम में मरीजों के स्वस्थ होने का श्रेय अपने साथी चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ नर्स एवं समाजसेवी संस्थाओं को देते हैं । डॉ आनंद चंदेलकर ने डॉक्टर दिवस के अवसर पर सभी आमजन से कोविड-19 अनुकुल व्यवहार करने मास्क लगाने 2 गज की दूरी का पालन करने और अपने हाथों को नियमित रूप से बार-बार साबुन से धोने और अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन अवश्य कराने की अपील की है । उन्होंने डॉक्टर्स डे पर सभी को शुभकामनाएं दी ।

Play sound