
रतलाम । आज डॉक्टर्स डे पर इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम सिल्वर द्वारा डॉ डॉली मेहरा, डॉ अभिनव जैन, डॉ उत्कर्ष जैन एवँ डॉ सलोनी जैन का सम्मान उनके निवास स्थान पर जा कर किया गया।
डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर कोरोना वॉरियर्स ANM बहनों ज्योति कण्डारे, राजश्री राठौड़, कल्पना पण्डिया, संगीता शर्मा एवं मधु वाघेला का भी सम्मान किया गया।
क्लब प्रेसिडेंट ज्योति चौधरी ने कोरोना काल मे डॉक्टर्स एवँ कोरोना वारियर्स द्वारा जन मानस की प्राणरक्षा हेतु स्वयं एवं परिवार के प्राण दाव पर लगा कर किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु उनके समर्पित भाव की प्रशंसा की ।G
कार्यक्रम का संचालन वॉइस प्रेसिडेंट कल्पना जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव खुशबू लोढ़ा, आई एस ओ मधु जैन एवं सदस्य सरोज कासवा एवं चंदा चोरड़िया उपस्थित थी।