भाजपा ताल मंडल कार्यसमिति की जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा द्वारा घोषणा:- श्री राव

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ताल मंडल कार्यसमिति की घोषणा पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा केन्द्रिय मंत्री श्री थावरचन्द जी गेहलोत, क्षेत्रिय सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी तथा पूर्व विधायक श्री जितेन्द्र गेहलोत जी की सहमति एवं मंडल अध्यक्ष श्री विशाल काला से चर्चा के बाद घोषित कर दी गई है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि श्री लुनेरा द्वारा घोषित कार्यसमिति मे 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी , 1 सह मीडिया प्रभारी, 1 कार्यालय मंत्री तथा 1 सह कार्यालय मंत्री लिये गये है।
श्री महेश आंजना, श्री शिवनारायण धाकड़, श्रीमति संजना राधेश्याम सोनी, श्रीमति सीमा अमित काला, श्री गोपाल सिंह राजावत तथा श्रीमति रानी विनय पितलिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री नरेन्द्र कल्याणे, श्री पुष्पेन्द्र सिंह चोहान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह श्री महावीर शर्मा, श्री बाबु लोहार, श्री रोहित मालु, श्री प्रहलाद सिंह, श्रीमति ज्योति कमलेश सितपुरीया एवं श्रीमति अनिता ओमप्रकाश चोहान मंत्री का कार्य देखेंगी। श्री सचिन बांठिया कोषाध्यक्ष होंगे। श्री नीलेश उपाध्याय मीडिया प्रभारी का काम देखेंगे। इनके सहयोग के लिए श्री शुभम् घाटिया को मीडिया सहप्रभारी बनाया गया है। कार्यालय मंत्री का दायित्व श्री अजय राठोड़ को सोंपा गया है। इनका सहयोग श्री विशाल पाटीदार सह कार्यालय मंत्री के रूप मे करेंगे। पदाधिकारीयों के अलावा मंडल मे 45 कार्यसमिति सदस्य भी शामिल किये गये है।

Play sound