इस दौरान मंत्री गण श्री भदौरिया, श्री सिलावट, श्री दत्तीगांव भी मौजूद रहे
रतलाम । रतलाम आए राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर दिवंगत जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों के निवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों से चर्चा की, शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, उद्योग मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री चैतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे, श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, श्री शैलेंद्र डागा, श्री अशोक पोरवाल, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री मनोहर पोरवाल, श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, श्री निमिष व्यास, श्री गोविंद काकानी, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी आदि उपस्थित थे।
इस दौरान सांसद श्री सिंधिया एवं मंत्रीगणों की जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे रतलाम में विधायक श्री चैतन्य काश्यप एवं श्री राजेंद्रसिंह लूनेरा तथा ग्राम सरवड़ में विधायक श्री दिलीप मकवाना के निवास पर सौजन्य भेंट हुई जहां स्वागत सम्मान किया गया। सांसद श्री सिंधिया तथा मंत्रीगण जावरा में स्वर्गीय श्री अशोक लुनिया, स्वर्गीय श्री दिनेशचंद्र शर्मा, स्वर्गीय श्रीमती रामेश्वरी देवी, पिपलोदा में स्वर्गीय श्री दिलीपसिंह, रतलाम में स्वर्गीय श्री रणछोड़ लाल व्यास पूडी वाले बा’ साहब, स्वर्गीय श्री विष्णु त्रिपाठी, स्वर्गीय श्री शरद फाटक के निवास पर पहुंचकर तथा सैलाना में स्व. श्री श्रेणिक चंडालिया के यहाँ जाकर श्रद्धांजलि दी।