रतलाम। रत्नेश्वर रोड़ स्थित शिवधाम परिसर रहवासी दंपत्ति जगदीशचंद्र वर्मा व पुष्पा वर्मा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण कर पौधे वितरित किए। नीम, तुलसी, पीपल, आंवला सहित कई प्रजातियों के फलदार एवं जड़ी-बूटियों के पौधे वितरण किए गए। वर्मा दंपत्ति ने पौधा वितरण कर रखरखाव का संकल्प लिया। इस अवसर पर जितेंद्र वर्मा, मनीष वर्मा, जय वर्मा, निलेश सोलंकी, सुरेश भाटी, गोपाल वैष्णव, कपिल सेन, मनीष तंवर सहित रहवासी मौजूद थे।