जैन सोशल ग्रुप ने उत्साह पूर्वक मनाया 10 वां वर्ष, किया 11वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही किये कई कार्यक्रम आयोजित

रतलाम।जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ ने आज अपने सफलतम 10 वर्ष पूर्ण कर के 11 वे वर्ष में प्रवेश किया ग्रुप अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा एवं सचिव राहुल छाजेड़ द्वारा बताया गया कि इस शुभ अवसर के उपलक्ष्य में यूथ परिवार द्वारा शत्रुंजय तीर्थ करमदी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सर्वप्रथम प्रभु दर्शन एवं चैत्यवंदन अंकिता छाजेड़ एवं अर्चना मेहता द्वारा किया गया। तत्पश्चात जे एस जी रीजन परिवार से पधारे हुए अतिथि फेडरेशन कमिटी चेयरमेन  विजेंद्र गादिया , दीपेंद्र कोठारी, रीजन उपाध्यक्ष ललित काठेड़  एवं रीजन इलेक्ट चेयरमेन यूथ संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया ,पूर्व अध्य्क्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन  व वर्तमान अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा सचिव राहुल छाजेड़ द्वारा जैन ध्वज वंदन किया गया तत्पश्चात ग्रुप द्वारा करमदी तीर्थ क्षेत्र में नीम, आम, बदाम ,इमली आदि के पौधे भी रोपण किए गए सभी अतिथि द्वारा युथ के द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ की गई और कहा कि जो बीज संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया द्वारा बोया गया है आज उसने वट वृक्ष के रूप में अपने 10 वर्ष पूरे किए और आगे अपने सिल्वर और गोल्डन जुबली भी मनाए यही मंगल कामना की गई ग्रुप अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा युथ द्वारा आगे भी हमेशा इसी तरह से सामाजिक स्तर पर कार्य किए जाएं इसी संकल्प के साथ तीर्थ क्षेत्र को बड़ी साइज के गमले प्रदान किए गए जिससे वहां की शोभा में अभिवृद्धि हो सके इस अवसर पर संजय पावेचा नामलि द्वारा यूथ रिलीफ फंड मे 11000 की सहयोग राशि प्रदान की गई तत्पश्चात यूथ परिवार के 11वे वर्ष के साथ ही ग्रुप के विभिन्न सदस्यों की एनिवर्सरी एवं ग्रुप सदस्य गौरव गादिया का बर्थडे सेलिब्रेशन भी किया गया कार्यक्रम में सभी युथ सदस्यों ने मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग किया कार्यक्रम के अंत में आभार ग्रुप सचिव राहुल छाजेड़ द्वारा व्यक्त किया गया ।यहां अवसर पर  नवदीप मूणत, अभिषेक रांका, यतेन्द्र मेहता, गर्वित गोखरू, अजय कोठारी ,अनुराग भरगट, नीलेश चाणोदिया ,पारस जैन ,चिंतन गादिया, प्रबल चौरडीया, अमित गोरेचा, अर्चना यतेंद्र मेहता, सोनाली विजय जैन, निविता अर्पण गंगवाल कार्यक्रम संयोजक गर्वित रुनवाल, सुयश कटारिया आदि का सहयोग एवं उपस्थिति रही।