अगर हम किसी के दुख का कारण हैं तो हमारा जीवन व्यर्थ है – विनोद बरबोटा

जावरा (अभय सुराणा) । प्राणी मात्र के प्रति मन मे दया भाव सेवा भाव का प्रकल्प लेकर कार्य करनें जो जज्बा जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के सदस्यों मे दिखता है वह अनुकरणीय वंदनीय अभिनंदनीय है। अगर हम किसी के दुख का कारण हैं तो हमारा जीवन व्यर्थ है और अगर किसी के सुख की वजह है तो ही हमारे जीवन का सच्चा अर्थ है । उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन के चेयरमैन विनोद बरबोटा के प्रथम जावरा आगमन पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के सहसचिव अनिल धारीवाल के निवास पर आयोजित स्वागत सम्मान के दौरान अपनें विचार व्यक्त कियें उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका व अध्यक्ष राजीव लुक्कड़ ने बताया की इस मोके पर जेएसजीआईएफ के इलेक्ट चेयरमैन प्रितेश गादिया एवं रीजन के सहसचिव जितेन्द्र रुनवाल ने भी अपने विचार करतें हुए कहा कि जेएसजी जावरा मैत्री के साथ हम सबके मार्गदर्शक अनिल धारीवाल जिन्होने जेएसजीआईएफ म.प्र. रीजन को फैडरेशन स्तर पर जो नई ऊँचाइयाँ दी है वह अकल्पनीय है आज भी लगातार विभिन्न संस्थाओं के साथ जेएसजी म.प्र. रीजन के प्रत्येक चेयरमैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करनें की जो शैली है वह प्रशंसनीय हैं एवं किसी भी साथी को प्रोत्साहित करने मै पिछे नहीं रहतें है। इस अवसर पर जेएसजीआईएफ के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेन्द्र जी कोठारी ने भी संबोधित किया।
इस स्वागत-सत्कार मे सर्वप्रथम स्वागत जेएसजी जावरा मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल के साथ म.प्र. रीजन के कोषाध्यक्ष पंकज कांठेड रीजन के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप रांका,जेएसजी जावरा मैत्री सचिव दीपक मेहता, अजय पटवा,मनीष मेहता,पंकज जैन,शशांक मेहता आदि सदस्य उपस्थित थे।