भरपुर वर्षा के लिए इंद्र देवता को मनाने के लिए शिव भक्तों ने आराधना की

रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सांस्कृतिक मंच द्वारा लंबे समय से इंद्र देवता नहीं बरस रहे हैं, “ शीघ्र बरसो – – जल्दी बरसो ” की प्रार्थना को लेकर श्री पूर्णेश्वर महादेव शिव मंदिर पर रविवार सायंकाल महाआरती का आयोजन पंडित एस एस दुबे के मंत्रोच्चार के साथ नगर निगम के पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा एवं श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश व्यास की उपस्थिति में की गई है । इस अवसर पर सांस्कृतिक मंच के रणछोड़ दवे, राखी दशोत्तर, हिना शर्मा,किरण ओझा, प्रतीक्षा , ज्योति कोटिया, चंद्रकांता दवे, प्रेमलता दवे, मोना व्यास, उमा त्रिवेदी, अदिति त्रिवेदी, हेमंत त्रिवेदी, विपिन त्रिवेदी, श्रीकांत ओझा, दुर्गेश शर्मा, हर्ष , अनिमेष कोटिया, ने सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग कर आरती एवं प्रसादी ग्रहण की।