इन्दौर | इंदौर जिले में कोरोना की रोकथाम के लिये कोविड-19 का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। जिले में 12 जुलाई को 47 टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। इन टीकाकरण केन्द्रों पर टीके का पहला और दूसरा डोज दोनों लगाये गये। आज जिले में कुल 11 हजार 655 लोगों को टीके लगाये गये।
जिले में आज 18 से 44 वर्ष के 1 हजार 102 को पहला तथा 8 हजार 588 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। इसी तरह 45 से 60 वर्ष आयु समूह के 169 लोगों को प्रथम तथा 1 हजार 215 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयु के 72 लोगों को प्रथम डोज तथा 443 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। जिले में शेष टीके हेल्थकेयर वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्करों को लगाये गये।