

रतलाम । परम पूज्य साध्वीजी श्री हेमप्रज्ञाश्रीजी म सा आदि ठाणा कि निश्रा मे श्री दैवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय के श्रावक श्राविकाओ द्वारा 9 दिवसीय अखंड नवकार महामंत्र जाप की आराधना मे 145 आराधक शामिल हुए और 9 दिन मे लगभग 31 लाख बार नवकार मंत्र के जाप किए गए। प्रत्येक आराधक ने एक दिन मे 108 नवकार मंत्र की 20 माला का जाप किया व नवकार मंदिर मे 24 घंटे अखंड नवकार मंत्र के जाप हुए। श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला व पेढ़ी अध्यक्ष राजेन्द्र खाबीया ने बताया कि सभी आराधकों को एकासने के साथ अन्य धार्मिक क्रियाए भी करनी होती है। आयोजन का लाभ पिछले 7 वर्षों से लालचंदजी सुराना परिवार द्वारा लिया जा रहा है।इस अवसर पर लाभार्थी परिवार का श्रीसंघ द्वारा बहुमान किया गया।