नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, मध्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ

रतलाम, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला रतलाम द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर मध्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र, शहीद चौक में नशा मुक्ति संगोष्ठी आयोजित हुई।कार्यक्रम में अखिल भारतीय गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री विवेक चौधरी, जिला तंबाकू नियंत्रण समिति के सदस्य श्री अशोक अग्रवाल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, डबोक, उदयपुर से डॉ. दिलीप गुजरिया, गायत्री परिवार के श्री जितेंद्र गुप्ता एवं प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र के श्री रौनक जैन उपस्थित रहे।श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने स्वागत उद्बोधन में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं एवं समाज की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। श्री विवेक चौधरी ने संस्कार एवं जनजागरूकता के माध्यम से नशे से बचाव का संदेश दिया। श्री अशोक अग्रवाल ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी। डॉ. दिलीप गुजरिया ने नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभाव तथा उपचार एवं परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।श्री प्रदीप गुप्ता ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। श्री रौनक जैन ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को सहायता एवं परामर्श के लिए नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 की जानकारी दी गई। मध्य निषेध सप्ताह के दौरान जिले में नशामुक्ति एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *