नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का 15वां राष्ट्रीय स्थापना दिवस समारोह संपन्न

धर्मनगरी मनगढ़ में देशभर से जुटे पदाधिकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

प्रतापगढ़। नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का 15वां राष्ट्रीय स्थापना दिवस महोत्सव मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को धर्मनगरी मनगढ़ (कुंडा, प्रतापगढ़) स्थित भक्तिधाम, कृपालु महाराज की पावन धर्मधरा पर आयोजित किया गया। समारोह में बाबागंज विधायक विनोद सरोज मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. के.एन. ओझा ने अध्यक्षता की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।राष्ट्रीय पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार राष्ट्रीय जांच अधिकारी अनिल बोराना को, युवा पुरस्कार प्रवीण रमेश पाटिल को तथा महिला प्रथम पुरस्कार डॉ. पिंकी पाल को प्रदान किया गया।प्रदेश पुरस्कार में प्रथम ए.एस. भद्रमें शेट्टी (साउथ), द्वितीय राजेश अग्रवाल (महाराष्ट्र) तथा तृतीय रोहित शर्मा (जम्मू-कश्मीर) रहे।जिला पुरस्कार में प्रथम भोलेन्द्र सिंह (अयोध्या), द्वितीय सुभाष मारू (उज्जैन) तथा तृतीय अश्विन कुमार गुप्ता (चित्रकूट) को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों से आए पदाधिकारियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जांच अधिकारी अनिल बोराना के निवेदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला ने जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष रोहित शर्मा को पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की।इस अवसर पर राष्ट्रीय जांच अधिकारी अनिल बोराना ने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी पदाधिकारी को हुई असुविधा के लिए वे संगठन की ओर से क्षमा प्रार्थी हैं तथा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा।अंत में महासचिव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।उपरोक्त जानकारी मीडिया सचिव हेमन्त मूणत द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *