जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम द्वारा गो सेवा की गयीं

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा अपने स्थायी सेवा प्रकल्प में से एक गो सेवा का कार्य किया गया। गो सेवा का यह कार्य भगतपुरी गो शाला पर किया गया।
ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप सदस्यों के जन्मदिवस एवम वैवाहिक वर्षगांठ पर ग्रुप परिवार द्वारा गो सेवा कार्य किया जाता है। इसी श्रृंखला मे ग्रुप सदस्य मनोज कीर्ति सिंगावत द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गो सेवा का लाभ लिया गया। मैत्री ग्रुप परिवार द्वारा वर्षगांठ की शुभकामनाये प्रेषित की गई।
मैत्री ग्रुप के अमित कोठारी, नीलेश कोठारी, मयंक कोठारी, नीलेश मंडलेचा, अर्पित संघवी , अवि धम्मानी, प्रितेश कटारिया,चंदन सेलोत,भावेश गादीया,मनोज अग्रवाल , विनय वोहरा, सिद्धार्थ बोराणा , पतरुण डांगी , सौरभ बोहरा, प्रवीण जैन,पीयूष नवलखा, मनीष मूणत, विकास भांगू, गौरव कास्टिया, अरुण मूणत,संदीप सकलेचा,रवि सोनी,दीपक बोराणा,आयुष नवलखा,राजेश चोपड़ा आदि ने गो सेवा कार्य की अनुमोदना करते हुए शुभकामनाये प्रेषित की। अंत मे मयंक कोठारी द्वारा आभार किया गया।

Play sound