जावरा (अभय सुराणा) । श्री सम्मेद शिखरजी पहाड़ी की पवित्रता व सुचिता को लेकर धारा 29 के अंतर्गत 21 जनवरी 2022 को अनुविभागीय अधिकारी जावरा के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रातः 11:15 पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच, महावीर इंटरनेशनल जावरा, श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर चौपाटी, आ.ई.जा.आदि संस्थाओं के द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाएगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा ने दी। सुराणा ने यह भी बताया कि 25 जनवरी को बंद को लेकर जो भ्रामक स्थिति व्हाट्सएप पर फैलाई जा रही है वह गलत है। राष्ट्रीय स्तर पर जैन समाज की किसी भी संस्था द्वारा कोई भी बंद का आह्वान नहीं किया गया है। कृपया अफवाहों से सावधान रहें।