नौनिहालों की सुरक्षा का दायित्व हम सब पर

मातृछाया संस्था को प्रदान किए फायर सिलेंडर

रतलाम । नौनिहाल निराश्रित एवं अनाथ बच्चों की सेवा सबसे महत्वपूर्ण समाज सेवा है बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक नागरिक की है विशेषकर समाजसेवी संस्थाओं को यह दायित्व उठाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए । उक्त उद्गार शास्त्री नगर स्थित सेवा भारती द्वारा संचालित निराश्रित अनाथ बच्चों के देखभाल हेतु मातृछाया संस्था को लायन राजेश डोरिया तथा लायन वीणा छाजेड़ द्वारा प्रदत्त फायर सिलेंडर प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन वीके माहेश्वरी ने व्यक्त किए । आपने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम लायन वाद के माध्यम से समाज सेवा में जुटे हुए हैं कार्यक्रम के विशेष अतिथि झोन चेयर पर्सन प्रदीप लोढ़ा  ने कहा कि निराश्रित बच्चों की सेवा प्रमुख धर्म है हम सब का कर्तव्य है कि हम ऐसे बच्चों की देखभाल में अपना योगदान दें। डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायन दिनेश शर्मा ने कहा कि अनाथ बालकों के जीवन और भविष्य के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय और उल्लेखनीय है । कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष महेश व्यास, निमिष व्यास, रमेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन महेश व्यास तथा आभार श्री फलोदिया ने व्यक्त किया।

Play sound