
जावरा (अभय सुराणा) । स्वर्गीय श्री चंदनमल जी खारी वाल के जेष्ठ पुत्र एवं स्वर्गीय श्री फतेहलालजी एवं श्री राजमलजी गामा सेठ के बड़े भाई एवं राज कुमार प्रदीप कुमार के पूज्य पिताजी श्री नरेंद्र कुमार जी खारी वाल का अल्प बीमारी के बाद 75 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। आपका पूरा परिवार बहुत ही धर्मनिस्ट परिवार है। तिलक नगर से निकली शव यात्रा में परिवार के सदस्यगण स्नेहीजन एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए । शांतिवन चौपाटी पर पुत्रों एवं परिवार के सदस्यों ने मुखाग्नि दी। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शोक निवारण का कार्यक्रम रखा गया।