सीएम हेल्प लाईन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम रतलाम 93.59 वेटेज स्कोर प्राप्त कर बना प्रदेश में नम्बर-1

रतलाम । नगर निगम से संबंधित सीएम हेल्प लाईन पर नागरिकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के निराकरण में रतलाम नगर निगम को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
सीएम हेल्प लाईन में दर्ज षिकायतों के निराकरण के तहत नगर निगम रतलाम 656 शिकायतें निराकरण में संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 48.09 (50 प्रतिशत) 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 9 (10 प्रतिशत), निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 9.49 (10 प्रतिशत), नोट अटेडेंट षिकायतों का वेटेज 9.47 (10 प्रतिशत), मान्य/अमान्य शिकायतों का वेटेज 10 (10 प्रतिशत), लंबित शिकायतों की संख्या में कमी का वेटेज 7.54 (10 प्रतिशत) तथा कुल वेटेज स्कोर 93.59 प्राप्त कर प्रदेश में नम्बर 1 बना।
सीएम हेल्प लाईन शिकायतों निराकरण में नगर निगम रतलाम को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित कहा कि आगे भी इसी प्रकार कार्य कर रतलाम नगर निगम को प्रथम पायेदान पर बनायें रखें।

Play sound