श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ एवं कुशल महिला मंडल जावरा द्वारा दीक्षार्थी कु.कृति कोठारी का बहुमान किया गया

जावरा ( अभय सुराणा) । श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ एवं कुशल महिला मंडल जावरा द्वारा दीक्षार्थी कु.कृति कोठारी( इंदौर) का बहुमान समारोह खरतरगच्छ जैन उपाश्रय पिपली बाजार पर आयोजित किया गया। गत वर्ष जावरा श्री संघ द्वारा आयोजित चातुर्मास के अंतर्गत प.पू.विपुल प्रभा श्री जी म.सा. एवं प. पू.विरल प्रभाश्री जी महाराज साहब के सानिध्य में मुमुक्षु दीक्षार्थी बहन ने स्वाध्याय किया। वैरागी बहन 3 वर्षों से साहब जी के सानिध्य में रह रही है एवं आपके बारे में उल्लेखनीय है कि आप विगत 10 वर्षों से पैतृक व्यवसाय को संचालित करते हुए आपने एमबीए की शिक्षा पूर्ण की है। वैराग्य भाव के जाग्रत होते ही आपने संयम पथ पर चलने का प्रण किया। जिसके फलस्वरूप आपकी दीक्षा आगामी 21 फरवरी को इंदौर में आचार्य श्री मणिप्रभसागरजी म सा की पावन निष्रा में आयोजित होने जा रही है।कार्यक्रम में श्री संघ के समस्त पदाधिकारी गण आजाद ढड्ढा, शांतिलाल मेहता, संजय दासोत, आशीष दासोत, संजय तलेसरा, प्रदीप चौधरी, प्रदीपलोढ़ा,कैलाश छाजेड़ ,नवनीत श्रीमाल ,महावीर धाड़ीवाल उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित कुशल महिला मंडल की महिला पदाधिकारियों ने मुमुक्षु दीक्षार्थी बहन को शाल श्रीफल द्वारा सम्मानित किया तथा उनके संयम पथ पर दृढ़ता से चलने हेतु चौबीसी गान के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Play sound