

गांधीनगर अहमदाबाद 25 जनवरी 2022 । भगवान की पूजा और पुजारी की उपेक्षा संत की सेवा एवं सेवक की उपेक्षा साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है । उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने उक्त विचार राज्य संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि पुजारी सफाई कर्मचारी सेवक के सहारे ही हर क्षेत्र में में आगे बढ़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नीव का पत्थर नजर नहीं आता शिखर नजर आता है परंतु उसके बिना शिखर का अस्तित्व नहीं है। मुनि कमलेश ने स्पष्ट कहा कि उनको छोटा मानना महत्वहीन मानना अधर्म और अज्ञानता का प्रतीक है। राष्ट्रसंत ने आव्हान किया कि ऐसे वर्ग को भी समानता का प्यार और सन्मान मिलना चाहिए।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा मणिनगर साबरमती गांधीनगर शाहीबाग नरोड़ा एवं महिला शाखा युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने एक सरकार के मंत्री की तरह सफाई कर्मचारी गोपालक और स्थानक मंदिर में काम करने वालों का ब्लैंकेट से अभिनंदन करके कीर्तिमान स्थापित किया तब उनकी आंखें छलक पड़ी भारतीय जनता पार्टी गांधीनगर के महामंत्री निलेश शाह ने दिवाकर मंच की सदस्यता ग्रहण उनको जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
जोधपुर के जिला अध्यक्ष विशाल मेहता ने समारोह की अध्यक्षता की गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।