अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव आएंगे रतलाम

रतलाम 5 अक्टूबर । सहकारी बैंक सीईओ श्री कृतज्ञ गुप्ता ने बताया कि म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल (अपेक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव एक दिवसीय भ्रमण पर 6 अक्टूबर को रतलाम आएंगे। श्री यादव 6 अक्टूबर को मंदसौर से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रतलाम पहुंचेंगे।
श्री यादव 7 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रतलाम की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत दोपहर 12.30 बजे कृषि उपज मंडी रतलाम प्रांगण में आयोजित बलराम महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 4.30 बजे से जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके उपरांत श्री यादव शाम 6 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *