पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 77वां संविधान दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया

  • मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई

रतलाम 26 नवंबर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 77वां संविधान दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं कार्यशालाओं में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रतलाम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाते हुए संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।
इसी क्रम में रतलाम मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, नागदा, चित्तौड़गढ़, दाहोद, डॉ. अम्बेडकर नगर सहित अन्य स्टेशनों, रेलवे चिकित्सालयों एवं चिकित्सा इकाइयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया।
इस के माध्यम से भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *