

रतलाम । शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा बच्चों को संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया।
संस्था प्रधान ललिता कुशवाह ने बच्चों को बताया कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है बल्कि हमारे देश की आत्मा है हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए तथा उसके आदर्श को अपने जीवन में अपनाना चाहिए एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम अपने देश को मजबूत और विकसित बना सकते हैं। शिक्षक नरेंद्र सिंह पवार ने संविधान किस प्रकार से बनकर तैयार हुआ उसकी रूपरेखा से बच्चों को अवगत कराया। शिक्षिका प्रियंका पटेल ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके सम्मान का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर ड्राइंग निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।