
रतलाम। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम द्वारा 73 वे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, सिविल सर्जन डॉ. चंदेलकर, आरएमओ डॉ. निखरा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कृपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय परिसर में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्षों पुराने कुए की साफ सफाई तथा जल संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. ननावरे ने कहा कि वर्तमान समय मेंं कोविड-१९ जैसे महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बड़ते वायू प्रदूषण से होने वाली समस्याओं से हम जूझ रहे है ऐसे में मानव जगत के लिए जल संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरा को पुन: हरियाली की चादर उड़ाने की मानव जगत की महत्ती जिम्मेदारी है जिसे हमें बिना किसी लापरवाही के निर्वाह करना चाहिए । इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनिल राठौड़, अजय सोलंकी, अजय शर्मा एवं जिला सचिव रवि गुर्जर, जय परमार, दुष्यंत पुरोहित एवं अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति मेंं उपरोक्त कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा संघ की पहल की प्रशंसा की गई । कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष श्री सुशील शुक्लाएवं आभार जिला सचिव रवि गुर्जर द्वारा व्यक्त किया गया।