-लायन सदस्य सेवा कार्य में सकारात्मकता अपनाएं
-श्रीमती दर्शन खेड़ा द्वारा मेडिकल कॉलेज रतलाम को देह दान की घोषणा करने पर सम्मान किया गया
रतलाम । हम यदि किसी कार्य को करने का मन में संकल्प धारण करें तो फिर अच्छे या बुरे की परवाह न करें, केवल हमारे लक्ष्य की ओर हमारा ध्यान केंद्रित होना चाहिए । लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया है तो हमें सकारात्मक प्रयासों से उसे हासिल करने में अधिक कठिनाई नहीं आएगी विलंब हो सकता है लेकिन सफलता अवश्य प्राप्त होती है । यही हमारा लायन बात कहता है कि जिस कार्य को हमने मन में निर्धारित कर लिया है उसे पूर्ण करके ही हम आश्वस्त हो।
उपरोक्त उद्गार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक लायंस क्लब रतलाम एक्टिव लायंस क्लब रतलाम गोल्ड द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3233 जीवन की अधिकारिक सद्भावना यात्रा में पधारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रश्मि गुप्ता ने व्यक्त किए आपने ध्यान केंद्रित कर कार्य करने का आग्रह करते हुए लायन सदस्यों को विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए समझाया कि हमें क्या करना है और क्या पाना है यह हमें पता होना चाहिए आरंभिक प्रयासों में हमें विफलता मिल सकती है लेकिन प्रयासों में कमी यह सबसे बड़ी असफलता होती है इसलिए निरंतर क्रियाशील रहते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाना ही हमारा कर्तव्य है ।
रीजन चेयरपर्सन लायन बी.के. माहेश्वरी ने भी लायन सदस्यों को सेवा कार्यों में तन मन धन से जुड़े रहने का आग्रह किया । इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव प्रदीप काबरा, कोषाध्यक्ष अनिल मोदी तथा झोन चेयर पर्सन प्रदीप लोढा मंचासीन थे ।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । राष्ट्रगान ध्वज वंदना लायन सरोज ओझा ने प्रस्तुत की । भावना राजपुरोहित ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। क्लासिक अध्यक्ष राजेश डोरिया ने सभा आरंभ करने की घोषणा करते हुए अतिथियों का स्वागत किया स्वागत । उद्बोधन लायन सुनील के. जैन आरती त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में सर्वश्री आशीष जोशी, पुष्पा वासन, संतोष चाणोदिया, रमेश उपाध्याय, संतोष जोशी, केजार हुसैन बोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया । तीनों क्लबों द्वारा सेवा गतिविधि करते हुए फायर सिलेंडर, कम्प्युटर तथा छोटे व्यवसायियों को छाता प्रदान किया गया । इस अवसर पर लायंस क्लब गोल्ड द्वारा प्रेरित श्रीमती दर्शन खेड़ा द्वारा मेडिकल कॉलेज रतलाम को देह दान करने की घोषणा करने पर अतिथियों द्वारा उनका सम्मान किया गया । श्रीमती रश्मि गुप्ता ने नवीन सदस्यगण आशा शर्मा, सीमा बोथरा, नीना सक्सेना, किरण उपाध्याय, लायन पिन लगाकर के सम्मानित किया । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को तीनों क्लब द्वारा अभिनंदन पत्र देकर के सम्मानित किया । लायन संदीप निगम ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का परिचय दीया तथा अभिनंदन पत्र का वाचन बी.के. जोशी ने किया। इस अवसर पर लायन सुलोचना शर्मा, डॉ. रतन खंडेलवाल, योगेंद्र रूनवाल, महेश व्यास, गोपाल जोशी, विक्रम सिंह सिसोदिया, नीरज सुरोलिया, वीणा छाजेड़, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, सुनील जैन, भावना सोमानी, भारती उपाध्याय, कविता राजपुरोहित, कल्पना राजपुरोहित, सीमा भारद्वाज, मूवी नागोरी, आशा चौधरी, कोमल पोरवाल, रश्मि राजपुरोहित, कौशल्या त्रिवेदी, मनीष जोशी, डब्ल्यूबी डलवानी, सुरेंद्र लालवानी, शैलेश क्षत्रिय, चेतन राजावत, दिलीप वर्मा, कमलेश पालीवाल, एम.के. जैन आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डिस्टिक चेयर पर्सन लाइन दिनेश शर्मा ने तथा आभार लायन के कैजार हुसैन बोहरा ने किया।