मेले में आज मंगलवार को होगा भजन गायिका अधिष्ठा व अनुष्ठा का सुर संगम

  • सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैं उच्च स्तरीय गरिमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • मेले में इस बार होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

रतलाम 12 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजत 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के तीसरे दिन 13 अक्टूबर मंगलवार को प्रसिद्ध भजन गायिका अधिष्ठा व अनुष्ठा के भजनों का सुर संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसके अलावा 14 अक्टूबर बुधवार को कलाश्री ग्रुप गुजरात की डांसिंग नाईट, 15 अक्टूबर गुरूवार को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार मयूर वकानी (सुन्दर) व कुश शाह (गोली) की सेलिब्रिटी नाईट, 16 अक्टूबर शुक्रवार को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आमंत्रित कवि हैं सर्वश्री गौरव चौहान (इटावा), कमलेश राजहंस (अनपरा), लटूरी लट्ठ (टूंडला), जॉनी बैरागी (धार), सुनील व्यास (मुम्बई), रजनी अवनी (दिल्ली), अर्जून अल्हड़ (कोटा), मुन्ना बैटरी (मंदसौर) व धमचक मुल्थानी (रतलाम)। 17 अक्टूबर शनिवार को प्रसिद्ध भजन गायक विपिन सचदेवा मुम्बई की भजन संध्या, 18 अक्टूबर रविवार को सोनू शर्मा एण्ड ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या, 19 अक्टूबर सोमवार को एम.डी.एस. बैण्ड मध्यप्रदेश का लाईव बैण्ड$आर्केस्ट्रा व 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरे पर नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में आर्कषक आतिषबाजी, ब्रासो बैंड की धुन के साथ रावण दहन किया जायेगा साथ ही बरबड़ मेला परिसर में आकर्षक आतिषबाजी व रावण दहन किया जायेगा।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन ने नागरिकों से अपील की है कि मेला शुभारंभ एवं श्री कालिका माता नवरात्रि मेले मे प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *