

रतलाम 12 अक्टूबर । खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया एवं खाद्य औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा सैलाना स्थित बसंत रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर मावा बर्फी का नमूना लिया गया तथा साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
टाटधारी नमकीन विशाल कसेरा से सेव एवं सोयाबीन तेल का नमूना जांच हेतु लिया गया तथा सुधार नोटिस जारी किया गया। श्री राम किराना दिलीप मार्ग सैलाना का निरीक्षण कर साबूदाना मूंगफली एवं दाल के नमूने लिए गए। गुरुकृपा डेयरी से दूध तथा वीरेंद्र ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का नमूना जांच हेतु लिया गया।
खाद्य पदार्थों के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मानक स्तर की जांच हेतु लिए गए। मौके पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।